केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भारत सरकार के वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत लद्दाख में चांगथांग क्षेत्र की पूर्वी सीमा के आगे के गांव डुंगटी का दौरा किया। यहां जनसंवाद के दौरान कृषि मंत्री तोमर जनता से रूबरू हुए और धैर्यपूर्वक उनकी समस्याएं सुनी तथा सुझाव लिए, वहीं उन्होंने आईटीबीपी पोस्ट व केवीके, न्योमा का दौरा किया।
डुंगटी में जनता के साथ बातचीत करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र के विकास के लिए भारत सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देश के सीमावर्ती गांवों को आमतौर पर अंतिम गांवों के रूप में जाना जाता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृष्टि के तहत ये गांव विकास के लिए भारत सरकार की प्राथमिकता वाले पहले गांव हैं। कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य दूरदराज की जनता को भी सुविधाएं प्रदान करते हुए केंद्र की समस्त योजनाओं का लाभ देना है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जो भी प्रस्ताव केंद्र को मिलेंगे, उन पर तत्परता से काम होगा और कृषि व पशुपालन विकास की दृष्टि से केंद्र द्वारा जो भी किया जा सकता है, वह करेंगे। कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरे देश को मिल रहा है। योजनाओं का पूरा पैसा पारदर्शिता के साथ सभी पात्र हितग्राहियों को मिल रहा है।
केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने लद्दाख के स्वास्थ्य विभाग, भेड़पालन और पशुपालन विभाग, क-षि विज्ञान केंद्र (केवीके), न्योमा सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के दौरान अनेक हितग्राहियों को केंद्रीय मंत्री द्वारा प्रदर्शन किट, मशीनें आदि सौंपे गए। कृषि मंत्री तोमर ने डुंगटी में आईटीबीपी पोस्ट का दौरा भी किया, जहां अधिकारियों व जवानों से बातचीत कर उत्साहवर्धन किया। केंद्रीय मंत्री ने यहां उनके साथ भोजन भी किया। इस अवसर पर सांसद सेरिंग नामग्याल व डीआईजी रणवीर सिंह भी उपस्थित थे।
कृषि मंत्री तोमर ने केवीके, न्योमा का दौरा किया व कहा कि यह क्षेत्र कृषि- पशुपालन दोनों दृष्टि से अनुकूल है। केवीके की इस क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है, जो कृषि को आगे बढ़ाने हेतु प्रयत्नशील है। उन्होंने कृषि को उन्नत कृषि में बदलने पर जोर दिया, ताकि किसानों को अधिक मुनाफा हो, साथ ही केंद्र की कृषि एवं किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी भी क्षेत्र के किसानों के हित में दी। कृषि मंत्री तोमर ने माइक्रो इरिगेशन यूनिट व मशरूम लैब का शुभारंभ किया तथा ग्रीन हाउस यूनिट का अवलोकन किया। उन्होंने नल-जल योजना के हितग्राही के घर का दौरा कर उनसे योजना के फायदे के बारे में चर्चा की।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment