Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री डॉ. एल मुरूगन सहित राज्‍यसभा के 11 नवनिर्वाचित सदस्‍यों ने शपथ ली

केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरूगन सहित राज्यसभा के 11 नये सदस्‍यों ने आज शपथ ली। उप-राष्‍ट्रपति और राज्‍यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदस्‍यों को संसद भवन में अपने कक्ष में शपथ दिलाई। नये सदस्‍य हैं – बिहार के प्रोफेसर मनोज झा, धर्मशीला गुप्‍ता और संजय यादव, हिमाचल प्रदेश के हर्ष महाजन, हरियाणा के सुभाष चंदर, महाराष्‍ट्र की मेधा कुलकर्णी और चंद्रकांत हंडोरे, कर्नाटक के जी.सी. चंद्रशेखर, गुजरात के गोविंद भाई ढोलकिया, उत्तर प्रदेश की साधना सिंह और मध्‍य प्रदेश के अशोक सिंह। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह सहित 56 सदस्‍यों का इस सप्‍ताह राज्‍यसभा से कार्यकाल समाप्‍त हो गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

17 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.