Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत का सेमीकंडक्टर मिशन प्रतिभा विकास और संपूर्ण चिप डिजाइन करने पर आधारित है

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत का सेमीकंडक्टर मिशन प्रतिभा विकास और संपूर्ण चिप डिजाइन करने पर आधारित है। उन्होंने बताया कि केवल 24 महीनों में, भारत ने एक सौ चार विश्वविद्यालयों के साथ समझौता किया है और पूरे पाठ्यक्रम को फिर से डिजाइन किया है।

सेमीकंडक्टर मिशन को बड़ा बढ़ावा देने के लिए इंडियाना के रिसर्च पर्ड्यू विश्वविद्यालय सहित अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ समझौता किया गया है।

विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत, सेमीकंडक्टर विकसित करने का उपयुक्त स्थान है, क्योंकि देश में लगभग 3 लाख डिजाइन इंजीनियरों सहित बड़ी संख्या में बौद्धिक प्रतिभा है, जो विश्व में निर्मित प्रत्येक जटिल चिप को व्यावहारिक रूप से डिजाइन करते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.