केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज नई दिल्ली के डीएलएफ प्रोमेनेड मॉल में आसियान-भारत बाजरा महोत्सव की प्रदर्शनी का दौरा किया। इस अवसर पर अपर सचिव मनिंदर कौर और संयुक्त सचिव शुभा ठाकुर भी उपस्थित थीं। आसियान में भारतीय मिशन (दक्षिणपूर्व एशियाई देशों का संघ) कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के सहयोग से दो दिवसीय आसियान-भारत बाजरा महोत्सव 2023 का आयोजन कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के अनुरूप इस महोत्सव का उद्देश्य लोगों में मोटे अनाज से होने वाले स्वास्थय लाभ के प्रति जागरूकता और मोटे अनाजों पर आधारित उत्पादों के लिए एक बड़ा बाजार स्थापित करना है।
अर्जुन मुंडा ने उत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित इस प्रदर्शनी का दौरा किया। प्रदर्शनी में मोटे अनाजों की खेती करने वाले किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और कृषि उद्यमियों ने भी भाग लिया है।
बातचीत के दौरान, अर्जुन मुंडा ने किसानों से आग्रह किया कि वे केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा और प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना का लाभ उठाएं।
प्रदर्शनी का उद्देश्य आसियान देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक और पाक विविधता का उत्सव मनाना और स्वस्थ भविष्य के लिए मोटे अनाज को बढ़ावा देना है।
भारत में पुराने सोने के गहनों को नए डिजाइन में बदलवाना आम बात है, लेकिन… Read More
मध्य प्रदेश के बुरहानपुक जिले के अंसार नगर निवासी अब्दुल वाहिद युवाओं के लिए मिसाल… Read More
Anu Meena Suicide Case: जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में हर दिन नए… Read More
राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज क्वाड देशों (QUAD Meet) के विदेश मंत्रियों की… Read More
Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें एक बार फिर तेज हो… Read More
अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment