Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, अब समय आ गया है कि भारतीय उद्योग अपना आकार और पैमाना बदलें

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय उद्योगों को अपना आकार बदलने और विस्तार करने का समय आ गया है। आज नई दिल्‍ली में वाणिज्य और उद्योग परिसंघ की 118वें वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि जी 20 बैठक, चन्‍द्रयान-3 की सफलता और महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद हर क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्‍होंने कहा कि इन नीतियों में बदलाव लाने से सभी जगहों पर भारत की चर्चा हो रही है।

गृहमंत्री ने कहा कि मेक इन इंडिया प्रोग्राम का पहले मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन आज हम उत्‍पादन क्षेत्र में प्रमुख स्‍थान पर बने हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि अगले 10 वर्षों में भारत विश्‍व के विद्यार्थियों के लिए सबसे अच्‍छा केंद्र बन जाएगा। गृहमंत्री ने कहा कि देश में लोकतंत्र की जड़ें काफी मजबूत है और पिछले 75 वर्षों में एक राष्‍ट्र के रूप में यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्‍होंने कहा कि भारत में पिछले नौ वर्षों में कई बदलाव हुए हैं और ये राजनीतिक स्थिरता और निर्णयात्मक नीति के वर्ष रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नीति निर्माण में स्‍पष्‍टता के अलावा देश में लोकतंत्र और टीम वर्क की भावना बनी हुई है। उन्‍होंने कहा कि भारत की स्‍वतंत्रता के सौवें वर्ष में हम ऐसा देश चाहते हैं जो सभी क्षेत्रों में आगे बढ़े।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

6 minutes ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

20 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.