केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ और ‘फिट इंडिया अभियान’ के तहत दूसरे “अल्टीमेट लद्दाख साइक्लिंग चैलेंज” को झंडी दिखाकर रवाना किया।साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के समन्वय से लद्दाख पुलिस द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
साइकिल चलाने की प्रतियोगिता को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परिकल्पना, फिट इंडिया अभियान की प्रेरणाहै।यह कार्यक्रम देशवासियों में बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देता है। मंत्री ने कहा कि वे समुद्र तल से 11000 फीट की ऊंचाई पर साइकिल चलाने की प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लद्दाख के युवाओं के जोश को देखकर बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। मंत्री ने साइकिल प्रतियोगिता को बढ़ावा देकर फिट इंडिया अभियान में योगदान देने के लिए लद्दाख के युवाओं की सराहना की।
केन्द्रीय मंत्री ने फिट इंडिया अभियान के तहत साइकिल चलाने की इस प्रतियोगिता को बढ़ावा देने के लिए लद्दाख पुलिस और एलएएचडीसी को भी बधाई दी।
फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देने में युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘आइए साइकिल चलाएं, हम स्वस्थ रहें और भारत को स्वस्थ रखें। युवा स्वस्थ हैं, तो भारत स्वस्थ है।
केन्द्रीय मंत्री ने, सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल और सीईसी,ताशी ग्यालसन के साथ साइकिल चलाने की इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More
अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment