केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी और उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या में लता मंगेश्कर चौक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बोलते हुए जी. किशन रेड्डी ने कहा कि अयोध्या को विश्व पर्यटक केंद्र बनाने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य सरकार संयुक्त रुप से काम कर रही है।
जी. किशन रेड्डी ने कहा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढाने का काम किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि ‘’लता स्मृति चौक’’ आने वाली नवजवान पीढी को लता दीदी की याद दिलायेगा और उनके गीत,गज़ल और भजन सेना के जवानों और नागरिकों को राष्ट्रभक्ति के लिये प्रेरित करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि लता दीदी के जीवन के संघर्षों और मेहनत का ही नतीजा था कि उन्हें भारत रत्न पुरुस्कार से नवाज़ा गया। जी. किशन रेड्डी ने कहा कि लता दीदी ने विभिन्न भाषाओं में लगभग तीस हजार गाने और भजन गाये।
जी. किशन रेड्डी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमे गर्व महसूस हो रहा है कि भारत रत्न लता जी की स्मृति में बने चौक के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुझे आमंत्रित किया है। लता जी ने भगवान श्रीराम चन्द्र जी के जीवन से सम्बंधित अनेको भजन गाये है,जो विभिन्न भाषाओं में गाये है हम दक्षिण राज्य से आते है हमारी मातृभाषा तेलगू है हम इनके भगवान राम से सम्बंधित भजन तेलगू में सुनते रहते है। हमारा मंत्रालय संस्कृति के उत्थान के लिए संकल्पित है इसके उत्थान में कोई कमी नही आने दी जायेगी।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment