Categories: News-Headlines

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज नई दिल्ली में खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 का उद्घाटन करेंगे

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज नई दिल्ली में खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 का उद्घाटन करेंगे। 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा सेवा खेल बोर्ड के 1400 से अधिक खिलाड़ी 10 से 17 दिसंबर के बीच नई दिल्ली के तीन स्थलों पर इन खेलों में भाग ले रहे हैं।

उद्घाटन समारोह इंदिरा गांधी खेल परिसर स्थित केडी जाधव इंडोर हॉल में आयोजित किया जाएगा। समारोह के दौरान दिल्ली पुलिस बैंड एक भव्य कार्यक्रम का प्रदर्शन करेगा, जिसके बाद ‘वी आर वन’ समूह के नृत्य कलाकार ‘मिट्टी में मिल जावा’और ‘वंदे मातरम’पर प्रस्तुति देंगे।

उद्घाटन समारोह में खेल गान आकर्षण पैदा करेगा, जबकि ‘इवोल्यूशन ऑफ पैरा गेम्स’ थीम पर एक एलईडी नृत्य प्रदर्शन दर्शकों का मन मोह लेगा। उद्घाटन समारोह के लिए एसएआई अधिकारियों द्वारा एक विशेष प्रस्तुति दी जायेगी।

‘यूनाइटेड बाय स्पोर्ट्स’ के प्रदर्शन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन होगा और कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का एक विशेष संदेश भी होगा।

खेलो इंडिया पैरा गेम्स के आयोजन के पीछे केंद्र सरकार का उद्देश्य सभी पैरा एथलीटों को सशक्त बनाना है। सरकार ने दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कई प्रमुख परियोजनाएं शुरू की हैं। पहला खेलो इंडिया पैरा गेम्स तीन स्थलों – इंदिरा गांधी स्टेडियम, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम और कर्णी सिंह शूटिंग रेंज – में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता सात पैरा खेलों-एथलेटिक्स, निशानेबाजी, तीरंदाजी, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और भारोत्तोलन में आयोजित की जाएगी। शीतल देवी, भाविना पटेल, अशोक, प्रमोद भगत जैसे भारत के कुछ शीर्ष अंतरराष्ट्रीय पैरा सितारे इस खेल आयोजन में भाग लेंगे।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की अपार सफलता के बाद अब खेलो इंडिया पैरा गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया पैरा गेम्स को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में उत्सव का माहौल है। सप्ताह भर चलने वाला यह खेल महोत्सव समावेशिता के प्रतीक होने के साथ-साथ मानवीय गरिमा का भी उत्सव मनाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

12 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

12 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.