Categories: News-Headlines

केंद्रीय कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 2021-22 में रिकॉर्ड उत्पादन और प्रेषण के लिए कोयला कंपनियों को बधाई दी

केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान रिकॉर्ड कोयला उत्पादन और प्रेषण पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रल्हाद जोशी ने एक ट्वीट में देश के कोयला क्षेत्र को खोलने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया, जिसके चलते यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। इसके अलावा प्रल्हाद जोशी ने देश की सभी कोयला कंपनियों की सराहना की और उनसे भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करते रहने का आह्वाहन किया।

वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान भारत के कोयला क्षेत्र ने 8.55 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ पिछले साल की 716 मिलियन टन (एमटी) की तुलना में 777.23 मिलियन टन का रिकॉर्ड उत्पादन किया। वहीं, 2020-21 में 690.71 मिलियन टन की तुलना में वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान कोयला प्रेषण 18.43 फीसदी बढ़कर 818.04 मिलियन टन हो गया है।

हालिया वर्षों में कोयला मंत्रालय ने कई सुधारों और अभिनव उपायों की एक श्रृंखला शुरु की थी, जिसने इस रिकॉर्ड उपलब्धि की राह तैयार की है। कोविड महामारी के कारण उत्पन्न बाधाएं, अंतर्राष्‍ट्रीय कोयले की कीमत बहुत अधिक बढ़ने के कारण आयात में कमी और कोयले की तेजी से बढ़ती घरेलू मांग ने मौजूदा उपलब्धि को और अधिक उल्लेखनीय बना दिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

आज का मौसम अपडेट | कल का मौसम और धूल भरी आंधी

 आज का मौसम कैसा है? | मौसम का पूरा अपडेट मौसम की जानकारी हर दिन… Read More

11 hours ago

RR Vs GT आईपीएल 2026 मैच का स्कोरकार्ड, टॉस और मौसम अपडेट

 मुकाबले का परिचय Rajasthan Royals और Gujarat Titans के बीच होने वाला यह मैच IPL… Read More

11 hours ago

भारत महिला Vs इंग्लैंड महिला लाइव मैच स्कोर और अपडेट

भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबले हमेशा ही दर्शकों के लिए… Read More

11 hours ago

मौसम विभाग का जून में पूरे देश में सामान्य से कम वर्षा का अनुमान, कई राज्यों में लू की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जून से सितंबर 2026 के दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के लिए… Read More

14 hours ago

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने देश के सभी उच्‍च न्‍यायालयों को फैसले सुरक्षित रखने के तीन महीने के भीतर उसे सुनाने के निर्देश दिए

सर्वोच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए देश के सभी उच्च न्यायालयों को… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.