Categories: News-Headlines

केंद्रीय कृषि मंत्री ने सहकार भारती द्वारा आयोजित क्रेडिट सोसायटी राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ किया

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में सहकार भारती द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रेडिट सोसायटी राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ आज पूसा मेला मैदान, दिल्ली में हुआ।यहां हजारों प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि सहकारिता का क्षेत्र, देश के समक्ष विद्यमान चुनौतियों को स्वीकारते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में बढ़-चढ़कर अपना योगदान प्रदान करें।

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए ईमानदार नुमाइंदगी करने वाला संगठन जरूरी होता है और मैं यह विश्वासपूर्वक कह सकता हूं कि सहकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले प्रतिनिधियों का सक्षम और सशक्त नुमाइंदगी करने वाला संगठन सहकार भारती है। आज के इस कार्यक्रम में क्रेडिट सोसाइटियों का एक जगह, एक उद्देश्य के लिए इतनी बड़ी संख्या में एकत्र होना बहुत महत्वपूर्ण व प्रसन्नता की बात है। केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि हम सब यह भली-भांति जानते हैं कि बिना संस्कार के सहकार नहीं होता और बिना सहकार के उन्नति नहीं होती है। सहकार भारती, सहकारिता के क्षेत्र में समर्पित सेवाएं दे रही है। इसका उद्देश्य संस्कार से सहकार को आगे बढ़ाना है। सहकारिता का उद्देश्य देश के लिए नया नहीं है। सहकार का भाव हमारी आत्मा में बसता है। पहले गांवों में मकान कच्चे होते थे, लेकिन संबंध पक्के होते थे। सहकार के भाव के कारण गांव का कोई भी व्यक्ति परेशान नहीं होता था। आनंद की कमी नहीं रहती थी। आनंद तक पहुंचने का रास्ता सहकार के भाव से ही निकलता है। सहकार का भाव हमारे संस्कार में होने के बाद भी आजादी के 75 वर्ष बाद यह यात्रा अधूरी है क्योंकि पहले काम करने वाले नेतृत्व में दृष्टि का अभाव था। नीति-नीयत की कमी थी लेकिन आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व है। उनके नेतृत्व में ऐसी सरकार काम कर रही है जिसकी दूर की दृष्टि है, पक्का इरादा है और आगे बढऩे का जज्बा है। प्रधानमंत्री मोदी ने पशुपालन, मत्स्यपालन, कौशल विकास और सहकारिता के लिए अलग मंत्रालय बनाने का महत्वपूर्ण काम किया है।

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि सहकारिता का अलग मंत्रालय बनने के बाद अमित शाह के नेतृत्व में जिस तरह से सहकारिता क्षेत्र की प्रगति का काम हो रहा है, उस से आने वाले समय में इस क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन दिखाई देगा। साथ ही सब में सहकारिता का भाव भी उत्पन्न होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा है, जहां किसान-कृषि भी है। कृषक के पास सब कुछ आसानी व ईमानदारी से पहुंचाने में एवं उसकी परेशानी कम करने में सहकारिता क्षेत्र का योगदान अहम होगा। इसके लिए सोसाइटियों का सशक्त होना जरूरी है। आज देश में पैक्स का कंप्यूटरीकरण किया जा रहा है, उनकी क्षमता बढ़ाई जा रही है। सस्ते ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराकर दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना शुरू की जा रही है। पैक्स पीडीएस दुकान चलाएं, पेट्रोल पंप, दवा दुकान वगैस एजेंसी भी चलाएं, इस पर भी काम हो रहा है। इससे न सिर्फ पैक्स सशक्त होंगे बल्कि उपभोक्ताओं को भी लाभ मिलेगा। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी सोसाइटियां बनाई जा रही हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो, लगातार इस बात की कोशिश सरकार की तरफ से की जा रही है कि हर व्यक्ति सहकार के आंदोलन से जुड़े।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। हम सब जानते हैं कि प्रधानमंत्री जी जो कहते हैं, करके दिखाते हैं। उनकी यह भी कोशिश है कि आगामी 25 वर्षों में देश को विकसित राष्ट्र बनाने की इस यात्रा में देश के हर तबके का, हर व्यक्ति का योगदान हो। हमारा देश 140 करोड़ की आबादी वाला देश है। अगर हम लोग मिलकर एक कदम भी बढ़ाते हैं, तो देश 140 करोड़ कदम आगे बढ़ता है। लोगों को इस अभियान से जोड़ने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा देशभर के 2.53 लाख पंचायतों तक पहुंच रही है। इसके जरिये केंद्र सरकार की हितग्राही मूलक महत्वपूर्ण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प से जोड़ने का काम भी किया जा रहा है। सहकारिता क्षेत्र सहित सभी देशवासी विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़ें और अमृत काल में भारत को पूर्ण विकसित बनाने का संकल्प लें।

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने ध्येय गीत लांच किया व स्मारिका का विमोचन किया। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा, अधिवेशन के स्वागताध्यक्ष सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राधेश्याम चांडक आदि भी उपस्थितथे।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

3 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

5 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

7 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

7 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.