Categories: News-Headlines

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना हार्टिकल्चर कॉलेज का शिलान्यास किया

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के अंतर्गत मुरैना जिले की पोरसा तहसील के ग्राम रतन बसई में स्थापित होने वाले हार्टिकल्चर कॉलेज का शिलान्यास हुआ। 160 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस कॉलेज में स्नातक की शिक्षा देने के साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को खेती संबंधी प्रशिक्षण देते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। 300 एकड़ में जब कॉलेज बनकर तैयार होगा, तब इस क्षेत्र का विस्तार-विकास अलग ही दिखेगा। इस कॉलेज से चंबल-ग्वालियर क्षेत्र सहित मध्य प्रदेश के साथ ही राजस्थान व उत्तर प्रदेश के कई जिले भी लाभान्वित होंगे। शोध कार्यों के लिए भी कॉलेज के माध्यम से किसानों व क्षेत्र को लाभ होगा।

समारोह में केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि यह कॉलेज क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था में परिवर्तन लाने के साथ ही किसानों के लिए कल्याणकारी होगा। इससे युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, वहीं ये किसानों की आमदनी बढ़ाने में भी सहायक होगा। खेती-किसानी में नई फसलें और टेक्नालाजी आने के साथ मुनाफा बढ़ेगा, जिससे युवा पीढ़ी खेती की ओर अधिक आकर्षित होगी। केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि कृषि क्षेत्र में पिछले 9-10 सालों में बहुत सुखद परिवर्तन आया है। इसमें किसानों की मेहनत तो है ही, हमारे कृषि वैज्ञानिकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वैज्ञानिकों द्वारा विकसित किए गए नए-नए बीजों के कारण खेती फल-फूल रही है। केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि इस क्षेत्र में बाजरा की खेती बहुतायत में होती है। सामान्यतः बाजरे का आटा 15-20 दिन में खराब हो जाता है, लेकिन प्रसन्नता की बात है कि हमारे कृषि वैज्ञानिकों ने बाजरे का नया बीज तैयार किया है, जिससे बाजरे का आटा 6 माह भी अच्छी स्थिति में रहेगा। ये बीज किसानों के लिए काफी लाभकारी होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, श्री अन्न को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023 अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। गत दिनों जी20 सम्मेलन में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने भी श्री अन्न के व्यंजनों का स्वाद लिया, वहीं उनके जीवनसाथी पूसा कैंपस गए, जहां उन्होंने श्री अन्न के व्यंजनों का लुत्फ उठाया व इसकी खेती के बारे में जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि देश में काफी संख्या में छोटे किसान हैं, जो कम पानी में भी श्री अन्न उगा सकते है। इनकी आमदनी बढ़ाने के लिए शुष्क क्षेत्रों में श्री अन्न की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही सब्जी, फल-फूलों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा हैं, ताकि किसानों का मुनाफा बढ़ाया जा सकें। इस दिशा में हमारे प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में लगातार काम हो रहा हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी प्रदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण कृषि क्षेत्र में पंजाब-हरियाणा को पीछे छोड़ मध्य प्रदेश का नाम एक नंबर पर लिया जाता है, जो हमारे लिए गौरव की बात है। पोरसा क्षेत्र की विशेषताओं का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि पोरसा शुरू से कृषि के साथ शिक्षा की दृष्टि से काफी अच्छी अवस्था में रहा है। यह पंडित रामप्रसाद बिस्मिल जैसे महान क्रांतिकारी की भूमि है। आज पोरसा में किसान भवन का भी शिलान्यास किया जा रहा है। किसान भवन में 100 से 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। साथ ही नगर पालिका के अंतर्गत अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.