त्रिपुरा के प्रसिद्ध जैविक क्वीन अनानास (पाइनापल) को दिल्ली में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक समारोह में लांच किया। इस मौके पर त्रिपुरा के कृषि एवं किसान कल्याण, ऊर्जा व संसदीय कार्य मंत्री रतनलाल नाथ भी मौजूद थे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की प्राथमिकता है, केंद्र सरकार वहां लगातार काम कर रही है और प्रसन्नता की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सतत् प्रोत्साहन के फलस्वरूप त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर के अन्य राज्य तेजी से प्रगति कर रहे हैं।
दिल्ली हाट, आईएनए में त्रिपुरा सरकार और स्टेट को-आपरेटिव सप्लाय एवं मार्केटिंग फेडरेशन (सिमफेड) द्वारा आयोजित समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र हम सबका मस्तक है, जिसकी पहले उपेक्षा हुई थी और वहां के लिए बजट आवंटन भी कम होता था, लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से क्षेत्र पर पूरा ध्यान दिया गया है। स्वयं प्रधानमंत्री मोदी 9 साल में 52 बार पूर्वोत्तर का दौरा कर चुके हैं, साथ ही उनके दिशा-निर्देश पर केंद्रीय मंत्री भी वहां नियमित प्रवास कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य यहीं है कि पूर्वोत्तर की जो कोई भी कठिनाई हो तो उसे हल कर वहां विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा सकें। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय भी सतत् सक्रिय है और क्षेत्र की प्रगति के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में जुटा रहता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार पूरी तरह से इन राज्यों के साथ खड़ी है। आगे भी केंद्र सरकार, राज्यों के साथ कंधे से कंधा व कदम से कदम मिलाकर काम करती रहेगी। आयल पाम की खेती के लिए भी केंद्र सरकार द्वारा मिशन चलाया जा रहा है, जिससे किसानों को लाभ होगा
कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में जैविक खेती में काफी सफलता हासिल हुई है, सिक्किम जैविक राज्य घोषित किया जा चुका है, वहीं त्रिपुरा भी इस राह पर अग्रसर है, जो निश्चित ही सराहनीय है। कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्यों में कृषि का काफी विकास हो रहा है। वैश्विक बाजार में इस क्षेत्र के उत्पादों की अपनी पहचान बनी है और निर्यात में वृद्धि हो रही है। अब भी कृषि एवं उद्यानिकी के विकास की काफी संभावनाएं पूर्वोत्तर क्षेत्र में है। जैविक खेती के माध्यम से पूर्वोत्तर में किसानों को फायदा हो रहा है।
इस मौके पर त्रिपुरा के जैविक क्वीन अनानास की विशिष्टता, गुणवत्ता व सेहत के लिए इसकी उपयोगिता को प्रदर्शित किया गया एवं टेस्टिंग सेशन भी हुआ। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के सचिव लोक रंजन, त्रिपुरा के कृषि सचिव कृषि मंत्री अपूर्बा राय, कृषि निदेशक सररेंदु दास, बागवानी निदेशक डा. फणिभूषण जमातिया, नेरामैक एमडी राजीव अशोक, सिमफेड एमडी भास्कर बस्नेट, मनोज कुमार सहित केंद्र व त्रिपुरा के अधिकारी, एफपीसी सदस्य व पूर्वोत्तर से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment