केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि सरकार, प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में आज अर्जुन मुंडा ने किसान संघ से चर्चा का माहौल बनाये रखने और सहयोग करने को कहा, जिससे आम लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने किसान संघ से सार्वजनिक जीवन में बाधा उत्पन्न न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे मामला जटिल हो जाएगा। कृषि मंत्री ने किसानों को प्रशासनिक प्रकृति के सभी कार्यों को तेजी से पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नए कानून बनाने के लिए कई बातों पर विचार करना होगा।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार किसान संगठनों से बातचीत कर उनकी मांगों का संभावित समाधान निकालना चाहती है।
किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण होने वाली यातायात समस्या को देखते हुए, दिल्ली यातायात पुलिस ने आज परामर्श जारी किया है। इसके अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-44 पर सिंघू बॉर्डर यातायात के लिए प्रतिबंधित है। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए अंतरराज्यीय बसों और वाणिज्यिक वाहनों के लिए बाहरी रिंग रोड पर मार्ग बदलने के लिए कहा गया है। आजादपुर मंडी से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाले ट्रकों को आजादपुर मंडी से मार्ग बदलने की सलाह दी गई है। मुकरबा चौक से केवल दिल्ली परिवहन निगम की बसों, कारों और चार पहिया वाहनों को नरेला और सफियाबाद सीमा की ओर जाने की अनुमति है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment