केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर के जागरूकता कार्यक्रम- “संभव”, 2021 की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय कर रहा है। इस अवसर पर मंत्री ने देश के आर्थिक विकास के लिए उद्यमिता को बढ़ावा देने में युवाओं को शामिल करने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नए उद्यमियों के बनाए गए नए उत्पाद और सेवाएं संबंधित व्यवसायों या क्षेत्रों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक व्यापक प्रभाव डाल सकती हैं। इस अवसर पर मंत्री के साथ राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा और एमएसएमई के सचिव बीबी स्वैन भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर भानु प्रताप सिंह वर्मा ने जीडीपी में एमएसएमई का योगदान मौजूदा 30 फीसदी से बढ़ाकर से 50 फीसदी करने और एमएसएमई क्षेत्र में 11 करोड़ रोजगार को बढ़ाकर 15 करोड़ करने पर जोर दिया। उन्होंने आगे उम्मीद जताई कि भविष्य में भारत विश्व का शीर्ष अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा।
एमएसएमई मंत्रालय के तहत बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचने का यह कार्यक्रम एक महीने की लंबी पहल है। इसमें मंत्रालय के 130 क्षेत्रीय कार्यालय देश के सभी हिस्सों के विभिन्न कॉलेजों/आईटीआई के छात्रों को उद्यमिता अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इस अभियान के दौरान कॉलेज के छात्रों को ऑडियो/वीडियो फिल्म दिखाकर एमएसएमई मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।
इसके अलावा देशभर के 1,300 से अधिक कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में 1,50,000 छात्रों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment