Categories: News-Headlines

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुंबई के हज हाउस में हज 2022 के लिए प्रशिक्षकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज मुंबई के हज हाउस में हज-2022 के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के 550 प्रशिक्षक वर्चुअल और वास्तविक माध्यम से भाग ले रहे हैं। कोविड-19 महामारी की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वास्थ्य और स्वच्छता पर केंद्रित है। भारतीय हज समिति; सऊदी अरब साम्राज्य का शाही वाणिज्य दूतावास; मुंबई नगर निगम, सीमा शुल्क; आप्रवासन, एयरलाइंस के अधिकारी और डॉक्टर हज के दौरान “क्या करें और क्या न करें” के बारे में प्रशिक्षित करेंगे। इसमें परिवहन, सऊदी अरब में आवास और सऊदी अरब के कानूनों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके बाद प्रशिक्ष्ण प्राप्त प्रशिक्षक देश भर में विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में हज यात्रियों को प्रशिक्षित करेंगे।

मुंबई में केंद्रीय मंत्री ने आज कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि हज 2022 की योजना तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बनाई गई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए हज 2022 के लिए आवेदन डिजिटल माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल आवेदन, प्रक्रिया को पारदर्शी, सुलभ, किफायती और सुविधाजनक भी बनाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हज 2022 के लिए तीर्थयात्रियों का चयन भारत सरकार और सऊदी अरब सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों और मानदंडों को ध्यान में रखते हुए पूर्ण टीकाकरण होने के आधार पर किया जाएगा। हज 2022 के लिए अब तक 51,000 से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। इसमें 1,000 से अधिक महिलाएं शामिल हैं जिन्होंने बिना “मेहरम” श्रेणी के अंतर्गत आवेदन किया है।

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि लोग हज के लिए ऑनलाइन और “हज मोबाइल ऐप” के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “हज मोबाइल ऐप” को “हज ऐप इन योर हैंड” टैगलाइन के साथ अपग्रेड किया गया है। ऐप में कई नई विशेषताएं शामिल हैं जिनमें अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न, आवेदन पत्र भरने की जानकारी और आवेदकों को बहुत ही सरल तरीके से फॉर्म भरने की जानकारी देने वाले वीडियो शामिल हैं। हज 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2022 है।

मंत्री महोदय ने कहा कि हज 2022 के लिए यात्रा शुरू करने के स्थान 21 से घटाकर 10 कर दिए गए हैं। हज 2022 के लिए यात्रा शुरू करने के 10 स्थान-अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोचीन, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और श्रीनगर हैं। यात्रा का आरंभिक स्थान अहमदाबाद पूरे गुजरात को कवर करेगा। यात्रा का आरंभिक स्थान बेंगलुरु पूरे कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले को कवर करेगा। यात्रा का आरंभिक स्थान कोचीन केरल, लक्षद्वीप, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को कवर करेगा। यात्रा का आरंभिक स्थान दिल्ली दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों को कवर करेगा। यात्रा का आरंभिक स्थान गुवाहाटी असम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और नागालैंड को कवर करेगा।

यात्रा का आरंभिक स्थान हैदराबाद, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को कवर करेगा। यात्रा का आरंभिक स्थान कोलकाता पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा, झारखंड और बिहार को कवर करेगा। यात्रा का आरंभिक स्थान लखनऊ पश्चिमी भागों को छोड़कर उत्तर प्रदेश के सभी हिस्सों को कवर करेगा; यात्रा का आरंभिक स्थान मुंबई महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली को कवर करेगा और यात्रा का आरंभिक स्थान श्रीनगर जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख-कारगिल को कवर करेगा।

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारत में रहने वाले सभी हज यात्रियों को डिजिटल हेल्थ कार्ड, ई-मसीहा स्वास्थ्य सुविधा, ई-सामान की प्री-टैगिंग और मक्का-मदीना में रहने/परिवहन से संबंधित सभी सूचनाएं मुहैया कराई जाएंगी। तीर्थयात्रियों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल के संबंध में विशेष प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई है।

मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि 3000 से अधिक महिलाओं ने हज 2020 और हज 2021 के लिए बिना “मेहरम” (पुरुष साथी) श्रेणी के अंतर्गत आवेदन किया था। उनके आवेदन हज 2022 के लिए भी पात्र होंगे यदि वे हज 2022 करने के लिए जाना चाहते हैं। अन्य महिलाएं भी “मेहरम” श्रेणी के अंतर्गत हज 2022 के लिए आवेदन कर सकती हैं। बिना “मेहरम” श्रेणी के अंतर्गत आने वाली सभी महिलाओं को लॉटरी प्रणाली से छूट दी जाएगी।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव, निगार फातिमा; सीजीआई जेद्दा मोहम्मद शाहिद आलम; हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद याकूब शेखा और विभिन्न अस्पतालों के विशेषज्ञ, एयरलाइंस के वरिष्ठ अधिकारी, सीमा शुल्क और बैंकिंग अधिकारी उद्घाटन समारोह में उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

40 minutes ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

1 hour ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

3 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

4 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

5 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.