Categories: News-Headlines

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज की तैयारियों और टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज मुंबई के हज हाउस में हज 2021 के बारे में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि “हमने अपनी तैयारी तो कर ली है, लेकिन भारत सऊदी अरब की सरकार के निर्णय के अनुसार काम करेगा। समीक्षा बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “कुछ देश हालांकि अपने नागरिकों को हज-2021 पर भेजने में सक्षम नहीं हैं, ऐसे में भारत ने फैसला किया है कि हम सऊदी अरब सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे। हम सऊदी सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुरूप आगे बढ़ेंगे। हमारी प्राथमिकता दोनों देशों के लोगों के स्वास्थ्य एवं कल्याण और मानवता के प्रति भी है।”

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा कि विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों द्वारा भारत में चल रहे टीकाकरण अभियान के बारे में अफवाहों और आशंकाओं को “रोकने और समाप्त”के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा, “राज्य हज समितियां, वक्फ बोर्ड, उनसे जुड़े संगठन, केंद्रीय वक्फ समिति, मौलाना आजाद शिक्षा प्रतिष्ठान और अन्य सामाजिक और शैक्षणिक संस्थान अभियान का हिस्सा होंगे।”

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अभियान में महिला स्वयं सहायता समूहों को भी शामिल किया जाएगा। ये संगठन और महिला स्वयं सहायता समूह भी लोगों को कोरोना महामारी से निपटने के लिए टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करेंगे। इस अभियान को “जान है तो जहान है” कहा जाएगा और इसे विशेष रूप से देश के गांवों और दूरदराज के इलाकों में आरम्भ किया जाएगा।

कुछ गांवों के अपने दौरे के दौरान, जागरूकता की कमी के कारण लोगों में टीका लगवाने को लेकर हिचकिचाहट को याद करते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “दुर्भाग्य से कुछ संकीर्ण सोच वाले तत्व टीकाकरण के मोर्चे पर भ्रम और भय पैदा कर रहे हैं। वे न केवल लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण के बल्कि देश के भी दुश्मन हैं।”

टीकाकरण पर एक सवाल के जवाब में, मंत्री ने आश्वासन दिया: “चाहे वह एक राज्य या किसी अन्य राज्य में हो, सरकार लोगों की है। हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है कि सभी भ्रम और भय को दूर किया जाए और लोग स्वयं टीका लगवाए व दूसरों को भी इस कार्य के लिए प्रोत्साहित करे।”

मुख्तार अब्बास नकवी ने यह भी आश्वासन दिया कि देश में टीके या किसी अन्य ज़रूरी सामान की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पहले ही 24.3 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है। माननीय मंत्री ने कहा, “भले ही हमारे पास कई उन्नत देशों की तुलना में कम चिकित्सा सुविधाएं थीं, लेकिन हमने ऑक्सीजन की आपूर्ति, वेंटिलेटर और अन्य आवश्यक चीजों की क्षमता में वृद्धि की।”

हज-2021 के लिए देश की तैयारियों के बारे में मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारत की हज समिति द्वारा दिए गए निर्देशों और सऊदी अरब सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर टीकाकरण पर वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई है।

पवित्र शहर मक्का में हर साल 2.5 मिलियन से अधिक लोग हज यात्रा करते हैं। यहां पर यह उल्लेखनीय है कि पिछले साल, कोविड-19 महामारी के कारण, सऊदी अरब सरकार ने घोषणा की थी कि वह पहले से ही इस देश में रहने वाले विभिन्न राष्ट्रीयताओं के लोगों के लिए ही ‘सीमित हज’ यात्रा आयोजित करेगी।

सऊदी अरब में भारत के राजदूत, डॉ. औसफ सईद; जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूत शाहिद आलम और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लिया। भारतीय हज समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम ए खान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

एनआईपीईआर हाजीपुर ने औषधि अनुसंधान सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बोह्रिंगर इंगेलहाइम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत के औषधि क्षेत्र में नवाचार और व्यावहारिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए उद्योग-अकादमिक… Read More

5 hours ago

सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करने से इनकार किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के बाद मतदाता सूची… Read More

7 hours ago

भारत ने सार्क मुद्रा अदला-बदली ढांचे के तहत मालदीव के लिए 3 हजार करोड़ रुपये की पहली निकासी को मंजूरी दी

भारत ने सार्क मुद्रा विनिमय व्‍यवस्‍था के अंतर्गत मॉलदीव के लिए तीन हजार करोड रुपए… Read More

7 hours ago

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास… Read More

7 hours ago

मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्‍ट्र के विदर्भ में लू चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्‍ट्र के विदर्भ में सोमवार… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.