Categories: News-Headlines

किसी राष्‍ट्र का इतिहास और उसका भविष्‍य तीन बातें तय करती हैं- सिद्धांत, संसद और देश की प्रजा: मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सुशील चन्‍द्रा

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सुशील चन्‍द्रा ने कहा है कि किसी राष्‍ट्र का इतिहास और उसका भविष्‍य तीन बातें तय करती हैं- सिद्धांत, संसद और देश की प्रजा। उन्‍होंने कहा कि भारत के संविधान में सिद्धांत और मूलभूत मूल्‍य स्‍पष्‍ट कर दिए गए हैं। उन्‍होंने यह बात नई दिल्‍ली में आयोजित संसद रत्‍न पुरस्‍कार 2022 समारोह के अवसर पर कही। उन्‍होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की इच्‍छा सर्वोपरि और सबसे प्रभावशाली है। लोगों का विश्‍वास संसद में निहित है और संसद जनता की इच्‍छा की ही अभिव्‍यक्ति है। अपने भाषण में श्री चंद्रा ने संसद, लोक कल्‍याण और एक अच्‍छी विधायिका के महत्‍व की भी व्‍याख्‍या की।

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने कहा कि विश्‍व के विशालतम लोकतंत्र की संसद पूरी दुनिया के लिए आदर्श होनी चाहिए और इसे अन्‍य देशों के अनुकरणीय उदाहरण भी समाहित करने चाहिए। उन्‍होंने यह भी कहा कि अच्‍छी विधायिका समावेशी होती है। आदर्श विधायिका वह है जो नागरिकों की इच्‍छा, अपेक्षाओं और आकांक्षाओं का सम्‍मान करे।

उन्‍होंने कहा कि लोकतंत्र किसी देश की जनता, उसके सपनों, उसकी आकांक्षाओं और उसकी अपेक्षाओं पर टिका होता है। उनका यह भी कहना था कि सच्‍चे अर्थों में प्रतिनिधि संसद मुक्‍त, निष्‍पक्ष और समावेशी चुनावों के नियि‍मत आयोजन से ही प्राप्‍त होती है। चुनाव आयोग की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्‍होंने कहा कि हमारा यह सतत प्रयास रहता है कि मतदाता जागरूक हों, ताकि संसद और विधानसभा से ऐसे सर्वोत्‍तम उम्‍मीदवार चुनकर आएं जो उनका प्रतिनिधित्‍व कर सकें। संसद रत्‍न पुरस्‍कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए गए।

2022 के लिए डॉक्‍टर ऐ.पी.जे. अब्‍दुल कलाम आजीवन उपलब्धि पुरस्‍कार कांग्रेस के डॉक्‍टर एम वीरप्‍पा मोइली और तमिलनाडु के पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉक्‍टर एच.वी. हांडे को दिया गया। संसद विशिष्‍ट रत्‍न पुरस्‍कार आर.एस.पी. सांसद एन.के. प्रेमचंद्रन और शिवसेना के श्रीरंग अप्‍पा बर्ने को दिया गया, जबकि भारतीय जनता पार्टी के सांसद बिद्युत बरन महतो और डॉक्‍टर हिना विजयकुमार गावित तथा कांग्रेस सांसद कुलदीप राय शर्मा और अन्‍य को संसद रत्‍न पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

12 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

12 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

14 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

15 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

16 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.