Categories: News-Headlines

किसान आज जंतर मंतर पर नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन करेंगे

कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन

गाजीपुर: आज किसान जंतर मंतर पर नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में किसान कई जगहों से जंतर मंतर आएंगे। इस दौरान टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। संसद के मानसून सत्र के बीच तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया, 200 लोग संसद जाएंगे और वहां किसान संसद लगाएंगे और पंचायत करेंगे। यह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। हम यहां से सिंघु बॉर्डर जाएंगे और वहां से बसों से जंतर मंतर जाएंगे। जंतर-मंतर पर पंचायत होगी जिसे किसान संसद का नाम दिया गया है।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ग़ाज़ीपुर बॉर्डर से अन्य किसान नेताओं के साथ सिंघु बॉर्डर के लिए निकल गए हैं। आज जंतर मंतर पर किसानों का नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन है।

Leave a Comment

Recent Posts

भाजपा ने चुनाव में डीप फेक वीडियो और पश्चिम बंगाल में हिंसा के मुद्दों को लेकर निर्वाचन आयोग से मुलाकात की

भारतीय जनता पार्टी के एक शिष्‍टमंडल ने चुनाव में डीप फेक वीडियो और पश्चिम बंगाल… Read More

15 hours ago

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनसभा को संबोधित… Read More

15 hours ago

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज 23 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज 23 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन माओवादियों ने… Read More

15 hours ago

दिल्ली हज समिति ने 69 महिलाओं को ‘बिना महरम’ हज पर भेजने की तैयारी शुरू की

दिल्ली हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां ने सोमवार को कहा कि 69 मुस्लिम महिलाओं… Read More

17 hours ago

उत्‍तर प्रदेश में बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता राजनाथ सिंह और स्‍मृति ईरानी ने आज अपने-अपने नामांकन भरे

उत्‍तर प्रदेश में आज प्रमुख नेताओं के नामांकन पत्र भरने का दिन था। भारतीय जनता… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.