किसानों और व्यापारियों को कम ब्याज दर पर ऋण प्रदान करने की सुविधा हेतु वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी (WDRA) ने पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएसबी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
इस एमओयू का आदान-प्रदान 05.02.2024 को पीएसबी के प्रधान कार्यालय में टी.के. मनोज कुमार, अध्यक्ष, डब्ल्यूडीआरए और स्वरूप कुमार साहा, एमडी एवं सीईओ, पीएसबी, द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में पीएसबी की ओर से डॉ. राम जस यादव, ईडी, पीएसबी, रवि मेहरा, ईडी, पीएसबी और डब्ल्यूडीआरए की ओर से नवीन बरोलिया, उपनिदेशक (एम एंड सी), साई प्रदीप गोपीसेट्टी, सहायक निदेशक (एसए एंड ओ) ने भाग लिया।
ई-एनडब्ल्यूआर (इलेक्ट्रॉनिक नेगोशिएबल वेयरहाउस रसीद) संबंधित फंडिंग के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू का उद्देश्य भारत में कृषि संबंधी वित्त में सुधार हेतु आगे की गतिविधियों के अलावा जमाकर्ताओं को लाभों की जानकारी प्रदान करना है।
पीएसबी बिना किसी गारंटी के और आकर्षक ब्याज दर पर ई-एनडब्ल्यूआर के माध्यम से ऋण की पेशकश कर रहा है। कृषि क्षेत्र के अंतर्गत 75 लाख रुपये और अन्य श्रेणी के उधारकर्ताओं के लिए पांच करोड़ रुपये के ऋण दिए जाते हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान, ग्रामीण ऋण में सुधार के लिए इलेक्ट्रॉनिक नेगोशिएबल वेयरहाउस रसीदों (e-NWR) का उपयोग करके फसल कटाई के बाद की गतिविधियों से संबंधित वित्तपोषण के महत्व पर डब्ल्यूडीआरए द्वारा एक प्रस्तुति दी गई थी। बैंक प्रतिनिधियों ने इस क्षेत्र में ऋण देने वाली संस्थाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला। डब्ल्यूडीआरए ने हितधारकों के बीच विश्वास को बेहतर बनाने में अपने पूर्ण नियामक सहयोग का आश्वासन दिया।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment