Categories: News-Headlines

किरेन रिजिजू ने कोविड-19 देखभाल के लिए 20 औषधीय पौधों पर ई-बुक को जारी किया

केंद्रीय आयुष मंत्री किरेन रिजिजू ने आज कोविड-19 उपचार के लिए 20 औषधीय पौधों पर एक ई-बुक को जारी किया। नेशनल मेडिकल प्लांट्स बोर्ड (एनएमपीबी) ने प्रमुख औषधीय पौधों और उनके उपचारात्मक गुणों के महत्व को सामने लाने के लिए एक ई-बुक “20 मेडिसिनल प्लांट्स फॉर 2021 फॉर कोविड-19 केयर” तैयारी की है। यह औषधीय पौधे देखभाल के मानकों के साथ कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन करने में उपयोगी हैं।

इस ई-बुक में बताई गई जड़ी-बूटियों को बुखार, खांसी, कमजोरी और पीड़ा इत्यादि को बढ़ाने वाली स्थितियों में उपयोग किया जा सकता है। इस ई-बुक में औषधीय पौधों के वानस्पतिक नाम, देशज नाम, रासायनिक संगठन, उपचारात्मक विशेषताएं और महत्वपूर्ण सूत्रों (फॉर्मुलेशंस) को दर्ज किया गया है। यह औषधीय पौधों के महत्व और विविधता के बारे में जनता को जागरूकता और जानकारी उपलब्ध कराएगा, जो देखभाल के मानकों के साथ-साथ कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन में उपयोगी है।

ई-बुक को जारी करते हुए किरेन रिजिजू ने देश भर में औषधीय पौधों की खेती और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नेशनल मेडिसिनल प्लांट्स बोर्ड को प्रोत्साहित किया। सचिव आयुष वैद्य राजेश कोटेचा ने देश भर में औषधीय पौधों की खेती, संरक्षण और विपणन के लिए एनएमपीबी के प्रयासों की सराहना की। डॉ. जे.एल.एन.शास्त्री, सीईओ, एनएमपीबी ने हर्बल दवाओं के उपयोग के बारे में बेहतर समझ बनाने के लिए स्थानीय आबादी के बीच जागरूकता पैदा करने पर जोर दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

11 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

12 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

14 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

15 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

15 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.