Categories: News-Headlines

काबुल से 168 लोगों को लेकर वायुसेना का विशेष विमान हिंडन हवाई अड्डे पहुंचा

भारतीय वायुसेना की विशेष उड़ान से एक सौ सात भारतीय नागरिक सहित एक सौ 68 लोग आज काबुल से गाजियाबाद के हिंडन हवाई अड्डे पर पहुंचे। इससे पहले, अफगानिस्‍तान के काबुल से सुरक्षित दोहा ले जाए गए एक सौ 35 भारतीयों को कल रात स्‍वदेश लाया गया। कतर के दोहा में भारतीय दूतावास ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए हर तरह की सहायता प्रदान की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने बताया कि ताजिकिस्‍तान से 87 भारतीयों को ला रही एअर इंडिया की उड़ान नई दिल्‍ली के लिए रवाना हुई। नेपाल के दो नागरिकों को भी अफगानिस्‍तान से सुरक्षित निकाला गया है। उन्‍होंने बताया कि इसके बाद दो और उड़ानों के जरिए बाकी लोगों को भी लाया जाएगा।

भारत, ताजिकिस्‍तान के दुशान्‍बे और कतर के रास्‍ते अपने नागरिकों को विमान से स्‍वदेश ला रहा है। भारतीय वायु सेना अफगानिस्‍तान में अपने राजदूत सहित अबतक लगभग एक सौ 80 लोगों को वापस ला चुकी है। विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्‍तान में रह रहे भारतीय नागरिकों से अपील की है कि सहायता की आवश्‍यकता होने पर वे विशेष अफगानिस्‍तान प्रकोष्‍ठ से तत्‍काल संपर्क करें। अफगानिस्‍तान से भारतीय नागरिकों की वापसी और अन्‍य सहायता के लिए समन्‍वय के प्रयोजन से इस प्रकोष्‍ठ की स्‍थापना की गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

1 hour ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

2 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.