सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत के दृढ़ संकल्प से अवगत कराने के उद्देश्य से अमरीका की यात्रा पूरी कर ली है।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अमरीका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ से भेंट की। भारतीय दल ने हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के प्रमुखों, इंडिया कॉकस के प्रमुखों और सीनेट फॉरेन रिलेशंस कमेटी के नेताओं से भी मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने कई देशों के दौरे के अंतिम चरण में प्रमुख वार्ताकारों को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी, जिसे भारत ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले की प्रतिक्रिया के रूप में शुरू किया था। प्रतिनिधिमंडल 3 जून को अमरीकी राजधानी पहुंचा और कैपिटल हिल के साथ-साथ वाशिंगटन में भी कई बैठकें की गईं। सदस्यों ने अमरीकी सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ सांसदों को सीमा पार आतंकवाद पर भारत के रुख के बारे में जानकारी दी।
इससे पहले सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल गुयाना, पनामा, कोलंबिया और ब्राजील की यात्रा कर चुका है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सर्वदलीय शिष्टमंडल जर्मनी की अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद कल दिल्ली पहुंचा।
यात्रा से लौटने के बाद रविशंकर ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर पूरा यूरोप भारत के साथ खड़ा है। हर जगह संसद के वरिष्ठ लोग मंत्रीगण, थिक टैंक, मीडिया और भारतीय कम्युनिटी से बातचीत हुई। भारत के प्रति पहलगाम के बर्बर आतंकवाद के खिलाफ बहुत गुस्सा है, और सभी ने कंडेम किया। भारत सरकार ने आतंकवाद के साथ पाकिस्तान के सम्बंधों को उजागर करने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय तक पहुंच बनाने के लिए 33 देशों का दौरा करने का कार्य सात बहु-पक्षीय प्रतिनिधिमंडलों को सौंपा था।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment