Categories: News-Headlines

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज केरल की वायनाड संसदीय सीट से नामांकन दाखिल किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज केरल की वायनाड संसदीय सीट से नामांकन दाखिल किया। उन्‍होंने कालपेट्टा में चुनावी रैली भी की। पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी और कई प्रमुख नेता इस रैली में मौजूद थे। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा-एलडीएफ की ओर से भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी की एनी राजा ने नामांकन भरा। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के नेता और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष के. सुंदरन भी कल नामांकन दाखिल करेंगे। राहुल गांधी और एनी राजा के नामांकन भरने के बाद राज्‍य में दिलचस्‍प स्थिति बन गई है। दोनों ही नेता आईएनडीआई गठबंधन के सदस्‍य हैं। ये गठबंधन विपक्षी दलों द्वारा बनाया गया है। केरल में इस महीने की 26 तारीख को मतदान होगा। कल नामांकन का आखिरी दिन है, पर्चों की जांच 5 अप्रैल को होगी और 8 अप्रैल तक नाम वापिस लिये जा सकेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

55 minutes ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.