कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद के चुनाव में आज पार्टी के सभी नेताओं और सदस्‍यों ने मतदान किया, मतगणना 19 अक्‍तूबर को

कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद के चुनाव में आज पार्टी के सभी नेताओं और सदस्‍यों ने मतदान किया। पार्टी की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका वाड्रा, पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी, पी. चिदम्‍बरम और जयराम रमेश सहित कई नेताओं ने नई दिल्‍ली में पार्टी मुख्‍यालय में वोट डाले।

अध्‍यक्ष पद के लिए पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खडगे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है। मतगणना 19 अक्‍तूबर को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment