कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से नीचे जाना जारी है। दक्षिण-कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम सबसे अधिक ठंडा रहा। यहां तापमान शून्य से पांच दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तापमान चार दशमलव चार डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। जबकि गुलमर्ग में तापमान चार दशमलव दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।
दक्षिण-कश्मीर के काजीगुंड के न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कुपवाडा में न्यूनतम तापमान तीन दशमलव चार डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।
इस बीच कश्मीर में 40 दिनों तक चलने वाले चिल्लां-कलां की शुरूआत इस महीने की 21 तारीख से हो रही है। समूची कश्मीर घाटी में यह सबसे अधिक ठंड का समय है। यह अवधि इस वर्ष 21 दिसंबर को शुरू होकर अगले वर्ष 31 जनवरी 2024 को समाप्त होगी।
चिल्लां-कलां के दौरान इस क्षेत्र का मौसम शुष्क और ठंड का रहता है, यहां का न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से नीचे के करीब बना रहता है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment