Categories: News-Headlines

कर्नाटक सरकार ने दो हफ्तों के लिए वीकेंड कर्फ्यू लगाने और रात्रि कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला किया

कर्नाटक सरकार ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर मंगलवार को राज्य में दो हफ्तों के लिए सप्ताहांत कर्फ्यू लगाने और रात्रि कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला किया है।

सरकार ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं को छोड़कर बाकी सभी के लिए स्कूलों और कॉलेजों को दो हफ्तों तक बंद करने का भी फैसला किया है।

कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर. अशोक ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने यह फैसला किया है कि बेंगलुरु में 10वीं और 12वीं कक्षाओं को छोड़कर स्कूलों को सभी कक्षाओं के लिए बंद किया जाएगा। ये कोविड संबंधी नियम बुधवार रात से प्रभावी होंगे।’’

अशोक ने कहा कि शुक्रवार को रात 10 बजे से सोमवार को सुबह पांच बजे तक दो हफ्तों के लिए सप्ताहांत कर्फ्यू लगाया जाएगा। सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। इसके अलावा सरकार ने रात्रि कर्फ्यू को दो हफ्तों तक बढ़ाने की भी घोषणा की। रात्रि कर्फ्यू की अवधि सात जनवरी को समाप्त हो रही थी।

मंत्री ने यह भी कहा कि खुले स्थानों में शादी समारोह में 200 से अधिक लोग एकत्रित नहीं होने चाहिए। पब, बार, सिनेमाघरों और मॉल को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गयी है। साथ ही राज्य ने महाराष्ट्र, केरल और गोवा से आ रहे सभी लोगों के लिए आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमित न पाए जाने की रिपोर्ट देना अनिवार्य करने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी बताया कि शहर में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के साथ रैलियों या राजनीतिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने पत्रकारों से कहा कि उच्च जोखिम वाले देशों से आ रहे लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने पर संस्थागत पृथक वास में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा, हम संक्रमित पाए जाने वाले विदेशियों को उनके देश नहीं भेज सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने कोविड-19 के मामलों से निपटते हुए बेंगलुरु को ‘राज्य’ मानकर काम करने का फैसला किया है।

The post कर्नाटक सरकार ने दो हफ्तों के लिए वीकेंड कर्फ्यू लगाने और रात्रि कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला किया appeared first on insamachar.

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

5 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

7 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

9 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

9 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.