Categories: News-Headlines

कर्नाटक सरकार ने कोविड मामलों में गिरावट के बाद लॉकडाउन के नियमों में छूट दी

कर्नाटक सरकार ने ऐसे जिलों में लॉकडाउन नियमों में कुछ ढील देने की घोषणा की है जहां कोरोना संक्रमण दर कम है। यह छूट आज से लागू होगी। बेंगलुरु शहरी जिले में सभी उत्पादन इकाइयों, प्रतिष्ठानों और उद्योगों को कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पचास प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति दी गई है।

कारखाने खोलने की अनुमति दे दी गई है, मगर केवल 50 प्रतिशत कर्मचारी ही काम पर लगाने की शर्त लगाई गई है। वस्त्र तैयारी केवल 30 प्रतिशत कर्मचारी काम पर लगा सकते हैं। सुबह छह बजे से दस बजे के बजाय अब दोपहर दो बजे तक दुकान खोले जा सकते हैं। ऑटो रिक्शा और टैक्सी केवल दो यात्रियों को ले जा सकते हैं। मगर कोविड कर्फ्यू शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। शुक्रवार शाम सात बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक भी कर्फ्यू रहेगा, मगर बंगलुरू रूरल, मैसूर, दक्षिण कन्नड़, मांड्या, बेलगावी, चिक्कमगलूर, शिवमोग्गा, दावणगेरे, चामराजनगर, हासन और कोडागु ये छह जिलों में लॉकडाउन यथास्थिति रहेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

45 minutes ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

45 minutes ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

45 minutes ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

45 minutes ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.