Categories: News-Headlines

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने प्रचार तेज, प्रधानमंत्री शुक्रवार को शुरू करेंगे चुनाव प्रचार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। एक ओर कांग्रेस को 1985 से चली आ रही सत्ता विरोधी लहर से उम्मीद है। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और विकास कार्यों से उसे बढ़त मिलेगी। प्रधानमंत्री शुक्रवार को राज्य में प्रचार शुरू करेंगे और यह सात मई तक जारी रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी राज्य में अगले छह दिनों में लगभग 15 जनसभाएं और रोड शो करेंगे।

प्रधानमंत्री कल 50 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक चर्चा में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर प्रचार किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज बेलगावी जिले के कागवाड़ में एक जनसभा में कहा कि यदि आर्थिक रूप से कमजोर मुस्लिम या ईसाई को आरक्षण का लाभ मिलता है तो भाजपा उसका स्वागत करती है, लेकिन देश का संविधान धर्म आधारित आरक्षण की अनुमति नहीं देता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांड्या में एक रैली में कहा कि धर्म आधारित आरक्षण असंवैधानिक था और कर्नाटक सरकार ने इसे समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश ने मोदी शासन के दौरान बहुत विकास देखा है और कर्नाटक में डबल इंजन सरकार विकास के लिए जरूरी है।

उधर कांग्रेस ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान कर्नाटक सरकार ने आरक्षण के मुद्दे पर लोगों को धोखा दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार और राज्य प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बोम्मई सरकार आरक्षण में वृद्धि का बचाव करने वाला हलफनामा प्रस्तुत करने में विफल रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी सहित कई नेता प्रचार कर रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 hour ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

1 hour ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.