वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई को कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आज राज्य के 50 लाख पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल माध्यम से विचार विमर्श किया। राज्य में जोर-शोर से चल रहे चुनाव प्रचार के बीच इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आवश्यक सुझाव दिया और उन्हें पार्टी के लिए अधिक कार्य करने को लेकर प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों से पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों को अस्थिरता की समस्या के बारे में समझाने और राज्य में स्थाई तथा बहुमत वाली सरकार के लिए अपना मत देने का अनुरोध करने को कहा।
बैठक में भाग ले रहे कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगले 25 वर्षों में भारत के विकास पर ध्यान केन्द्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा को लोगों की सेवा का अवसर मिलता है तब विकास की गति और इसके स्तर में वृद्धि होती है। प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि वे जल्दी ही उनसे मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन भाजपा नेताओं ने राज्य में चुनाव प्रचार किया है उन्हें जनता का अपार स्नेह मिला है। इससे लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास की झलक मिलती है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment