Categories: News-Headlines

कर्नाटक चुनाव में बीजेपी का टिकट न मिलने से नाराज वरिष्‍ठ नेता लक्ष्‍मण सावदी कांग्रेस में शामिल

कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का टिकट न मिलने से नाराज वरिष्‍ठ नेता लक्ष्‍मण सावदी आज बेंगलूरू में कांग्रेस में शामिल हो गये। कर्नाटक कांग्रेस के अध्‍यक्ष डी के शिवकुमार ने अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं की उपस्थिति में सावदी का स्‍वागत किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि लक्ष्‍मण सावदी उत्‍तरी कर्नाटक के प्रभावशाली लिंगायत नेता हैं और अपने जिले का विकास चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कि सावदी बिना किसी शर्त के कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

लक्ष्‍मण सावदी के भाजपा छोड़ने पर मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्‍मई ने कहा कि कांग्रेस भाजपा नेताओं को अपनी ओर खींच रही है, क्‍योंकि कांग्रेस के पास साठ से ज्‍यादा निर्वाचन क्षेत्रों में उम्‍मीदवार नहीं हैं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता चुनावों में भारी बहुमत से पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे। उन्‍होंने घोषणा की कि उम्‍मीदवारों की तीसरी सूची जल्‍दी ही जारी की जाएगी और वे कल शेगांव से पर्चा दाखिल करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.