Categories: News-Headlines

कर्नाटक चुनाव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रोड शो किया

कर्नाटक: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चामराजनगर जिले के गुंडलूपेट और सकलेशपुर के अलूर में रोड शो किया। अमित शाह ने कहा, इस बार हम यहां 4 सीट जीतकर बहुत आगे जा रहे हैं। कांग्रेस का जातीवादी चरित्र है। भाजपा लिंगायत, वोक्कालिगा, SC/ST सबको साथ में लेकर आगे बढ़ रही है। जनता भाजपा को चुनने जा रही है। कांग्रेस को निश्चित ही करारी हार मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

कांग्रेस के 40% कमीशन वाले आरोप पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, अगर उनके पास पुख़्ता सबूत है तो वे कोर्ट में जाएं। इस मुद्दे पर न एक भी जांच है न मुकदमा, जनता किस प्रकार ऐसे निराधार आरोप पर विश्वास करेगी? जनता विश्वास नहीं करेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

5 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.