केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला और डीडीआरएंडडी में सचिव व डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत ने आज संयुक्त रूप से कम तीव्रता वाले युद्धक साजो सामान (एलआईसी) पर डीआरडीओ का संग्रह जारी किया। भारत सरकार की “आत्मनिर्भर भारत” पहल के अनुरूप, इस संग्रह में एलआईसी संचालन के लिए डीआरडीओ द्वारा विकसित 100 से अधिक तकनीकों, प्रणालियों एवं उत्पादों को शामिल किया गया है। यह केंद्रीय सुरक्षा बलों के लिए आवश्यक सूचनाओं का बहुमूल्य भंडार है।
केंद्रीय गृह सचिव और डीडीआरएंडडी में सचिव व डीआरडीओ के अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से डीआरडीओ तथा गृह मंत्रालय (एमएचए) के बीच चल रहे सहयोगात्मक कार्यों की समीक्षा की। कम तीव्रता वाले युद्धक साजो सामान (एलआईसी) के संचालन के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकियों एवं प्रणालियों को विकसित करने के उद्देश्य से संस्थागत सहयोग ने डीआरडीओ को एलआईसी संचालन के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों हेतु आवश्यक कई उत्पादों व प्रणालियों को विकसित करने में सहायता की है। इस सहयोग ने एलआईसी संचालन के लिए भविष्य की आवश्यकताओं की पहचान करने और उनके विकास हेतु रोडमैप को परिभाषित करने में भी मदद की है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment