Categories: News-Headlines

कथित जासूसी गुब्बारा दिखने के बाद, अमेरिकी विदेश मंत्री की चीन की यात्रा स्थगित

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को इस सप्‍ताहांत चीन की पहली यात्रा पर पेईचिंग जाना था। बृहस्‍पतिवार को एक वरिष्‍ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हाल के दिनों में अमेरिकी हवाई क्षेत्र में मिला गुब्‍बारा संवेदनशील स्‍थानों के ऊपर उड़ान भर रहा था और इसका उद्देश्‍य सूचना इकट्ठा करना था।

वहीं, चीन ने कहा है कि उसने अमेरिकी हवाई क्षेत्र में अपना एक गुब्‍बारा मौसम अनुसंधान के लिए छोड़ा था। चीन के विदेश मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि यह गुब्‍बारा सीमित क्षमताओं वाला था और हवा के कारण अनियंत्रित होकर अपनी राह से भटक गया था।

इस घटना के बाद चीन और अमेरिका के संबंधों में तनाव और बढ़ गया है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि संवेदनशील जगह पर उड़ान भरने के बावजूद अमेरिका ने इस गुब्‍बारे को नीचे न गिराने का फैसला किया ताकि जमीन पर लोगों को कोई नुकसान न हो।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

16 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.