विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज कंबोडिया में नोम पेन्ह में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन से अलग कनाडा की विदेश मंत्री से मुलाकात की। दोनों विदेश मंत्रियों ने यूक्रेन संघर्ष, हिंद प्रशांत, द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। एक ट्वीट में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि उन्होंने वीजा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कनाडा की सराहना की। इससे पहले दिन में विदेश मंत्री जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से भेंट की। दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच खाद्यान्न पहल और परमाणु खतरों पर चर्चा की।
विदेश मंत्री डॉक्टर जयशंकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ आसियान भारत स्मारक शिखर सम्मेलन और 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कंबोडिया की यात्रा पर है। कंबोडिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। सम्मेलन का विषय है- एड्रेसिंग, चैलेंजिंग, टुगेदर। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय मुद्दों से निपटना और सदस्य देशों में समृद्धि, विकास और स्थिरता लाना है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment