सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSMEs) महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली में एमएसएमई की वृद्धि और विकास के अवसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी सह प्रदर्शनी आयोजित करने जा रहा है। यह प्रदर्शनी 19 से 21 फरवरी, 2023 तक चलेगी। इस अवसर पर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे और एमएसएमई राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा उपस्थित होंगे।
संगोष्ठी और प्रदर्शनी के लिए एमएसएमई मंत्रालय द्वारा विभिन्न पहलों की योजना बनाई गई है, जिसमें उदयम सहायता पोर्टल के अंतर्गत सहायता प्राप्त अनौपचारिक सूक्ष्म उद्यमों को प्रमाण पत्रों का वितरण, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति हब (एनएसएसएच) के अंतर्गत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण, नवगठित खादी संस्था, जनसमृद्धि खादी ग्रामोद्योग संस्था, सिंधुदुर्ग को चरखा और करघा वितरण शामिल है।
इस आयोजन में 19 से 21 फरवरी तक पीएमईजीपी तथा ग्रामोद्योग लाभार्थियों के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी, 18 से 20 फरवरी तक कॉयर उत्पादों पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी तथा 19 से 20 फरवरी, 2023 को प्रदर्शनी सहित दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम भी होगा।
राष्ट्रीय संगोष्ठी एमएसएमई योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाएगी और युवाओं को उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित करेगी तथा आत्मनिर्भर भारत के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करेगी। प्रदर्शनी उद्यमियों के लिए अपने उत्पादों को प्रदर्शन करने तथा व्यावसायिक अवसरों का पता लगाने का एक अनूठा अवसर होंगी।
Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी नई दिल्ली: सोशल… Read More
कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट,… Read More
राजस्थान: डिलीवरी के बाद डायलिसिस पर निर्भर 5 महिलाओं ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार, कहा-… Read More
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment