ओडिसा सरकार ने बंगाल की खाड़ी में तूफान की आशंका के मद्देनज़र राज्य के कम से कम 18 जिलों के जिलाधीशों को सतर्क कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा अभी आशंकित तूफान के सही मार्ग के बारे में जानकारी दी जानी है, फिर भी राज्य सरकार बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवात के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर रही है। राज्य के विशेष सहायता आयुक्त ने कल एक बैठक में इन जिलाधीशों से आज अपने-अपने जिलों में निचले क्षेत्रों की पहचान करने और तूफान राहत शिविर तैयार करने के लिए कहा है। अगले कुछ दिनों में आने वाले इस तूफान की आशंका को देखते हुए लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से सही सलामत निकालने और सुरक्षा उपाय करने के लिए भी कहा गया है। इस बीच, राज्य प्रशासन ने लोगों से घबराहट में खरीदारी करने से बचने को कहा है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment