ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के शेष तीन चरणों के लिए भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और बीजू जनता दल के शीर्ष नेता प्रचार-अभियान में जुटे हैं। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज सुबह भुवनेश्वर में एक मेगा रोड शो किया। वे आज दोपहर सुंदरगढ़ और बरगढ़ लोकसभा क्षेत्रों में दो रैलियों को भी संबोधित करेंगे। बीजू जनता दल प्रमुख और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का भी आज शाम भुवनेश्वर में रोड शो करने का कार्यक्रम है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर हैं और आज दोपहर कंधमाल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत फूलबनी में एक विशाल सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में हिंसा से चुनाव प्रचार प्रभावित हुआ है।
गंजाम जिले में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प में भाजपा के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए हैं। ये घटना कल रात अस्का संसदीय क्षेत्र के श्री कृष्णा सरनापुर गांव में चुनाव प्रचार के लिए पोस्टर लगाने को लेकर हुई। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस घटना में कथित तौर पर शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गंजाम जिले में एक अन्य घटना में, दो गुटों के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। चुनाव आयोग ने गंजाम कलेक्टर को जिले में हिंसा रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment