Categories: News-Headlines

ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत के साथ तीन T20 क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला चार विकेट से जीत लिया

ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत के साथ तीन T20 क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला चार विकेट से जीत लिया है। मोहाली में कल रात भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाए। हार्दिक पांडया ने 71, के एल राहुल ने 55 और सूर्यकुमार यादव ने 46 रन का योगदान दिया।

जवाब में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने 20वें ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मेहमान टीम के लिए कैमरन ग्रीन ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने तीन और उमेश यादव ने दो विकेट लिए। श्रृंखला का अगला मैच शुक्रवार को नागपुर के विदर्भ स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.