इस्राइल से ऑपरेशन अजेय के अंतर्गत 274 भारतीय नागरिकों को लेकर चौथी उड़ान आज नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। इससे पहले 197 भारतीय नागरिकों को लेकर तीसरी उड़ान भी आज सुबह दिल्ली पहुंची थी।
केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह और कौशल किशोर ने तीसरी और चौथी उड़ान से दिल्ली लौटे भारतीय नागरिकों को तिरंगा झंडा देकर उनका स्वागत किया।
18 हजार भारतीयों को इस्राइल से वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ने ऑपरेशन अजेय शुरू किया था। भारतीयों को वापस लाने का निर्णय इस्राइल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बाद लिया गया। विदेश मंत्रालय ने इजरायल और हमास के बीच बढ़ते संघर्ष को देखते हुए 24 घंटे काम करने वाला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। ये नियंत्रण कक्ष स्थिति पर नजर रख रहा है साथ ही सूचना और सहायता उपलब्ध करा रहा है। भारतीय नागरिक विदेश मंत्रालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष से टोल फ्री नम्बर 1 8 0 0 1 1 8 7 9 7 पर सम्पर्क कर सकते हैं और ईमेल एड्रेस situationroom@mea.gov.in. के जरिए सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने भी 24 घंटे की आपात हेल्पलाइन स्थापित की है। भारतीय नागरिक इस हेल्पलाइन के नम्बर 9 7 2 – 3 5 2 2 6 7 4 8 , 9 7 2 – 5 4 3 2 7 8 3 9 2 और ईमेल cons1.telaviv@mea.gov.in पर सम्पर्क कर सकते हैं।
रामल्ला में भारतीय प्रतिनिधि कार्यालय ने भी 24 घंटे की आपात हेल्पलाइन स्थापित की है। हेल्पलाइन नम्बर 9 7 0 – 5 9 2 9 1 6 4 1 8 और ईमेल – rep.ramallah@mea.gov.in के जरिए सम्पर्क किया जा सकता है।
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment