विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ऑपरेशन अजय के अंतर्गत इस्राइल से भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए एक चार्टर उडान आज तेल अवीव पहुंचेगी। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज नई दिल्ली में बताया कि इस उडान से दो सौ तीस यात्रियों के कल सुबह भारत लौटने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि भारत इस्राइल की स्थिति पर नजर रख रही है। अरिंदम बागची ने इस्राइल में सभी भारतीयों से दूतावास में पंजीकरण कराने को कहा है। उन्होंने कहा है इस्राइल में 18 हजार भारतीय नागरिक हैं जिसमें विद्यार्थी भी शामिल हैं।
कनाडा में भारतीय राजनयिकों की संख्या के सवाल पर अरिंदम बागची ने कहा कि भारत दोनों देशों में राजनयिकों की समान संख्या सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध है और इस बारे में कनाडा प्रशासन से बातचीत जारी है।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज इस्राइल से अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन अजय की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि विदेश मंत्रालय अपने नागरिकों को वापस लाने की हर संभव सहायता के लिए तैयार है। इसके लिए पंजीकरण आज से शुरू हो गये। कल विदेश मंत्रालय ने 24 घंटे के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापति किया था। यह नियंत्रण कक्ष स्थिति को निगरानी करेगा और सूचना तथा सहायता प्रदान करेगा।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment