एशिया कप क्रिकेट के ग्रुप ए के मैच में आज श्रीलंका के पलेक्कल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर बाद 3 बजे शुरू होगा। दोनों देशों के बीच पिछला एक दिवसीय मैच चार साल पहले आईसीसी विश्व कप क्रिकेट में हुआ था। पाकिस्तान ने पहले मैच में नेपाल को हराया और उसका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम भी आत्मविश्वास से भरी हुई है और उसके चार शीर्ष खिलाड़ी हाल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह की वापसी होने से भारत की गेंदबाजी भी मजबूत हो गई है।
हालांकि इस मैच पर बारिश की आशंका बनी हुई है क्योंकि श्रीलंका के मौसम विभाग ने कैंडी सहित प्रमुख भागों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के नियमों के अनुसार अगर मैच रद्द हो जाता है या मौसम खराब होने के कारण मैच शुरू नहीं होता है तो दोनों टीमों में अंक बराबर बंट जाते हैं। ऐसी स्थिति में भारत और पाकिस्तान को एक-एक अंक मिलेगा।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment