Categories: News-Headlines

एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप आज से शुरू, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया उद्घाटन

केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 27 जुलाई को एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2023 का उद्घाटन किया। यह प्रतियोगिता भारत में पहली बार ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही है।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में 30 से अधिक भारतीय भारोत्तोलक भाग लेंगे। इनमें खेलो इंडिया के कई वैसे एथलीट भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले महीने ही कुल मिलाकर 61 पदक जीतकर भारोत्तोलन राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में भारत की ओर से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

इस आयोजन के बारे में बात करते हुए, अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, “मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि भारत इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है, जहां एशियाई क्षेत्र के 15 से अधिक देश, 200 एथलीट और 50 से अधिक तकनीकी कर्मचारी व प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं। इस तरह के आयोजन खेल जगत में भावी सफलताओं के आधार हैं। मैं इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले सभी एथलीटों को शुभकामनाएं देता हूं।”

भारतीय भारोत्तोलन महासंघ की सराहना करते हुए, अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, “मैं जानता हूं कि इतने कम समय में इतनी बड़ी चैंपियनशिप की मेजबानी करना आसान नहीं है, लेकिन जहां चाह वहीं राह होती है और भारोत्तोलन महासंघ ने अपने अध्यक्ष सहदेव यादव के नेतृत्व में इसे साबित कर दिखाया है।”

केन्द्रीय मंत्री ने कर्णम मल्लेश्वरी, मीराबाई चानू जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित भारतीय भारोत्तोलकों की उपलब्धियों के बारे में भी चर्चा की, जो युवा एथलीटों को अधिक शक्ति के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने मार्टिना देवी, हर्षदा गरुड़ और धनुष लोगनाथन जैसे एथलीटों की नई पीढ़ी को भी बधाई दी, जिन्होंने अतीत में शीर्ष स्तर पर कई खेलो इंडिया गेम्स पदक तथा अन्य पदक जीते हैं।

एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप 28 जुलाई से शुरू होगी और 5 अगस्त 2023 को समाप्त होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

29 minutes ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More

29 minutes ago

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

17 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

19 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.