प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम लगभग 4:30 बजे मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, नई दिल्ली में एशियाई खेल 2022 में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल के साथ बातचीत करेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे।
यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा एशियाई खेलों 2022 में एथलीटों की उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई देने और उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित करने का एक प्रयास है। भारत ने एशियाई खेल 2022 में 28 स्वर्ण पदक सहित कुल 107 पदक जीते है। जीते गए पदकों की कुल संख्या के सिलसिले में एशियाई खेलों में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
कार्यक्रम में एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल के एथलीट, उनके कोच, भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधियों सहित युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधिकारी भी भाग लेगें।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment