भारत का एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन जारी है और आज भी भारत को कई और पदकों की उम्मीद है। महिला कबड्डी के सेमीफाइनल मैच में भारत ने नेपाल को 61-17 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।
तीरंदाजी में महिला रिकर्व टीम ने जापान को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। सेमीफाइनल में भारत का सामना दक्षिण कोरिया से हो रहा है। क्रिकेट में भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज सबकी निगाहें हॉकी के महा मुकाबले मैच पर लगी होंगी जिसके फाइनल में भारत का सामना जापान से होगा। बैंडमिंटन में पुरुष सिंगल्स में एच एस प्रणॉय और डबल्स में चिराग शेट्टी और सात्विक साई राज रंकी रेड्डी सेमीफाइनल मैच में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। शतरंज में पुरूष और महिला टीम के अंतिम आठ के मुकाबले खेले जाएंगे।
कुश्ती में महिला और पुरूष फ्रीस्टाइल में भारतीय पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे।
इससे पहले कल 12वें दिन भारत ने अपना शानदार सफर जारी रखते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। भारत 21 स्वर्ण, 32 रजत और 33 कांस्य सहित कुल 86 पदक जीतकर चौथे स्थान पर है। एशियाई खेलों में भारत का अब तक यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment