Categories: News-Headlines

एरियनस्पेस भारत और मलेशिया के दूरसंचार उपग्रहों को भू-स्थिर कक्षा में स्‍थापित करेगी

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेन्‍सी एरियनस्पेस भारत और मलेशिया के दूरसंचार उपग्रहों को भू-स्थिर कक्षा में स्‍थापित करेगी। दस हजार किलोग्राम वजन के इन दोनों उपग्रहों को फ्रेन्‍चगुआना में कोउरोउ के अंत‍रिक्ष केन्‍द्र से, एरियन-5 रॉकेट के जरिये प्रक्षेपित किया जायेगा।

भारतीय उपग्रह जी-सैट-24 का विकास टेलीविजन सेवा प्रदाता टाटा स्‍काई के लिए इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्‍यू स्‍पेस इंडिया लिमिटेड ने किया है। यह 24-कू बैंड संचार उपग्रह है। इसका वजन चार हजार किलोग्राम है। यह समूचे भारत में डी टी एच एप्‍लीकेशन आवश्‍यकताओं को पूरा करने में सक्षम है। इस उपग्रह की कार्य अवधि 15 वर्ष है।

एरियनस्पेस के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी स्‍टीफन इज़राइल ने 2019 में न्‍यू स्‍पेस इंडिया लिमिटेड के गठन के बाद इसरो के साथ इस भागीदारी के प्रति प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

8 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.