Categories: News-Headlines

एयर मार्शल संदीप सिंह एवीएसएम वीएम ने वायुसेना उप प्रमुख का पदभार संभाला

एयर मार्शल संदीप सिंह एवीएसएम वीएम ने 1 अक्टूबर 2021 को वायुसेना के उप प्रमुख (वीसीएएस) के रूप में पदभार ग्रहण किया। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं, एयर मार्शल को दिसंबर 1983 में एक लड़ाकू पायलट के रूप में भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच में कमीशन प्रदान किया गया था। वायु अधिकारी एक एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और एक क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं। उनके पास विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमानों पर अभियानगत और प्रायोगिक परीक्षण उड़ान का समृद्ध और विविध अनुभव है और उन्होंने लगभग 4400 घंटे की उड़ान भरी है।

भारतीय वायुसेना में अपनी लगभग अड़तीस वर्षों की सेवा के दौरान एयर मार्शल अनेक महत्वपूर्ण कमांड और स्टाफ प्रभारों पर रहे हैं। उन्होंने एयरक्राफ्ट एंड सिस्टम्स टेस्टिंग इस्टैब्लिशमेंट, एक फ्रंटलाइन एयर बेस और एक ऑपरेशनल फाइटर स्क्वाड्रन की कमान संभाली है। उन्होंने वायु सेना के सहायक प्रमुख (योजना), मुख्यालय पूर्वी वायु कमान में सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर तथा वायु मुख्यालय में वायुसेना उप प्रमुख की कमान संभाली हैं। वर्तमान नियुक्ति संभालने से पहले, उन्होंने एओसी-इन-सी दक्षिण पश्चिमी वायु कमान की ज़िम्मेदारी संभाली थी।

एयर मार्शल अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक प्राप्तकर्ता हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

Income Tax Rules: पुराने गहने बदलने से पहले जान लें इनकम टैक्स का पूरा खेल, वरना पड़ेगा भारी

भारत में पुराने सोने के गहनों को नए डिजाइन में बदलवाना आम बात है, लेकिन… Read More

1 day ago

मामा से मिला था आइडिया तो दो लाख रुपए लगाकर शुरू किया बिजनेस, आज लाखों की हो रही है कमाई

मध्य प्रदेश के बुरहानपुक जिले के अंसार नगर निवासी अब्दुल वाहिद युवाओं के लिए मिसाल… Read More

1 day ago

Anu Meena Death Case: ‘तेरे घर वाले फकीर..’ पति के तानों से टूटी अनु मीणा, CCTV और WhatsApp चैट ने खोले सारे राज

Anu Meena Suicide Case: जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में हर दिन नए… Read More

1 day ago

QUAD Meet Live: क्वाड मीट में जयशंकर से मिलेंगे तीन यार, चीन की निकालेंगे काट, तेल-गैस सप्लाई पर भी बात

राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज क्वाड देशों (QUAD Meet) के विदेश मंत्रियों की… Read More

1 day ago

युद्ध के 3-महीनों में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया:जानें- इसका आपके डेली खर्चों, निवेश, ट्रेवल और EMI पर क्या असर पड़ता है?

अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.