Categories: News-Headlines

एयर मार्शल के. अनंतरामन वीएसएम ने एयर ऑफिसर-इन-चार्ज एडमिनिस्ट्रेशन (AOA) का पदभार ग्रहण किया

एयर मार्शल के. अनंतरामन वीएसएम ने पहली फरवरी 2022 को नई दिल्ली स्थित वायु सेना मुख्यालय में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज एडमिनिस्ट्रेशन (एओए) का पदभार ग्रहण कर लिया।

एयर मार्शल अनंतरामन को जून 1985 में भारतीय वायु सेना की प्रशासनिक शाखा में कमीशन किया गया था। वह डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन, कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2005 में वाशिंगटन डीसी की डीआईए में संयुक्त सामरिक खुफिया प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

एयर मार्शल अनंतरामन ने अपने 37 वर्षों से अधिक लंबे करियर में कई महत्वपूर्ण कमांड और स्टाफ नियुक्तियों पर अपनी सेवाएं दी हैं। जिनमें पश्चिमी वायु कमान मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारी प्रभारी प्रशासन, मुख्य कार्मिक कर्मचारी अधिकारी, मुख्यालय पश्चिमी वायु कमान, मुख्यालय प्रशिक्षण कमान में कमांड वर्क्स ऑफिसर, अंबाला और चेन्नई में सहायक प्रोवोस्ट मार्शल / कमांडिंग ऑफिसर तथा एओए के कार्मिक अधिकारी के तौर पर उनका कार्य करना शामिल है। एयर मार्शल वर्तमान नियुक्ति पर पदभार संभालने से पहले, वायु सेना मुख्यालय में महानिदेशक (प्रशासन) का कार्यभार देख रहे थे।

एयर ऑफिसर विशिष्ट सेवा पदक के प्राप्तकर्ता हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

3 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

3 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.