Categories: News-Headlines

एनसीसी के महानिदेशक ने नई दिल्ली में ‘आइडिया एंड इनोवेशन प्रतियोगिता’ का उद्घाटन किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने एनसीसी भवन, सफदरजंग, नई दिल्ली में ‘आइडिया एंड इनोवेशन प्रतियोगिता’ का उद्घाटन किया। एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) में पहली बार आरंभ की गई इस अनूठी पहल से कैडेटों को गंभीर चिंतन और वास्तविक चुनौतियों के समाधान के उपाय और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

प्रतियोगिता से पहले, कैडेटों की प्रेरणा और आकांक्षाएं पूरी करने के उद्देश्य से एनसीसी ने सभी 17 एनसीसी राज्य निदेशालयों के तहत देशभर में कार्यशालाएं और प्रतियोगिता आयोजित की। पहल के परिणाम स्वरूप कैडेटों ने 256 प्रभावकारी नए विचार और समाधान प्रस्तुत किए। इनमें से 56 शीर्ष नवोन्मेष का चयन किया गया जिन्हें गणतंत्र दिवस शिविर 2025 के दौरान प्रदर्शित किया गया। इन नवाचारों में कैडेटों की सोचने की विशिष्ट क्षमता, रचनात्मकता, काम करने में एकजुटता की भावना और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता परिलक्षित हुई।

विचार और नवाचार से संबंधित आइडिया एंड इनोवेशन प्रतियोगिता ने एनसीसी कैडेटों पर काफी प्रभाव डाला। इससे उनमें उद्यमशीलता, समस्या-समाधान और नवाचार की भावना को बल मिला। इस तरह की पहल ने भविष्य के प्रणेताओं को समर्थन देने की एनसीसी के समर्पण को रेखांकित किया और इससे सामाजिक चुनौतियों का सामना करने में युवा मस्तिष्क की क्षमता बढ़ाने को भी बल मिला। इस पहल का उद्देश्य एनसीसी प्रशिक्षण को प्रासंगिक मुद्दों के साथ जोड़ना और कैडेटों को ‘युवा सेतु’ के रूप में अवसर प्रदान कर आगे बढ़ाने तथा ‘विकसित भारत’ के लिए तैयार करना था।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

3 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

7 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.