कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के प्रयास में, भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी, एनटीपीसी लिमिटेड दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के साथ मिलकर डीजेबी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में बनने वाले कीचड़ का उपयोग करेगी।
दादरी में एनटीपीसी की यूनिट 4 बॉयलर से अपशिष्ट कीचड़ को जलाकर तैयार किया गया था। पर्यावरण अनुकूल साधनों के माध्यम से यह हरित तकनीकी समाधान कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम करने के लिए एसटीपी कीचड़ को ऊर्जा में परिवर्तित करने का एक अभिनव तरीका है।
अकेले दिल्ली एनसीआर में, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रतिदिन 800 मीट्रिक टन तक कीचड़ बनाते हैं। इस कीचड़ का निपटान एक बड़ी चुनौती है क्योंकि यह पर्यावरण प्रदूषण में योगदान देता है। यह क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी एक बड़ा खतरा है। बॉयलर में कीचड़ जलाने से कार्बनडाइक्साइड उत्सर्जन कम होगा, जल और भूमि प्रदूषण कम होगा और कचरे का उपयोग करने और इसे पर्यावरण के अनुकूल तरीके से ऊर्जा में बदलने का मार्ग प्रशस्त होगा।
एनटीपीसी अपने ऊर्जा वर्ग को हरित बनाने के लिए कई कदम उठा रही है और अक्षय ऊर्जा स्रोतों के माध्यम से उसकी 2032 तक 60 गीगावॉट क्षमता रखने की योजना है।
कंपनी की कुल स्थापित क्षमता 68,881.68 मेगावाट है जिसमें 23 कोयला आधारित, 7 गैस आधारित, 1 हाइड्रो, 19 नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं हैं। संयुक्त उद्यम के तहत, एनटीपीसी के पास 9 कोयला आधारित, 4 गैस आधारित, 8 हाइड्रो और 5 नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment