Categories: News-Headlines

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) और HPCL मित्तल एनर्जी लिमिटेड (HMEL) ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, HMEL NGE से 250 मेगावाट अक्षय ऊर्जा प्राप्त करेगी

भारत सरकार के हरित ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन के उद्देश्यों को साकार करने और ऊर्जा परिवर्तन की दिशा में प्रयासों के लिए, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) और एचपीसीएल मित्तल एनर्जी लिमिटेड (एचएमईएल) ने आज नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन पर एनजीईएल के महाप्रबंधक वी.वी. शिवकुमार और एचएमईएल के महाप्रबंधक गिरीश घिल्डियाल ने एनजीईएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोहित भार्गव, और एचएमईएल के मुख्य वित्त अधिकारी हरक बांठिया की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।

ये समझौता ज्ञापन एचएमईएल की आवश्यकता को पूरा करने के लिए चोबीसों घंटे 250 मेगावाट बिजली के स्त्रोत के माध्यम से अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग करने की परिकल्पना करता है और ग्रीन हाइड्रोजन व्यवसाय और इसके डेरिवेटिव (ग्रीन अमोनिया और ग्रीन मेथनॉल) में अवसरों को भी तलाशता है।

एनटीपीसी बिजली उत्पादन के मुख्य व्यवसाय के साथ भारत की सबसे बड़ी विद्युत यूटीलिटी है, जिसकी कुल स्थापित क्षमता 72 जीडब्ल्यू (जेवी और सहायक कंपनियों सहित) है। अपने अक्षय ऊर्जा पोर्टफोलियो को बढ़ाने के हिस्से के रूप में, “एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड” (एनजीईएल) के रूप में एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी का गठन किया गया है, जो अक्षय ऊर्जा पार्कों और परियोजनाओं को ग्रीन हाइड्रोजन, एनर्जी स्टोरेज टेक्नोलॉजीज और राउंड द क्लॉक आरई पावर के क्षेत्र में व्यवसाय करेगी।

एचपीसीएल मित्तल एनर्जी लिमिटेड (एचएमईएल), एचपीसीएल और मित्तल एनर्जी इंवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक संयुक्त उद्यम है जो भारत में एक एकीकृत रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल कंपनी है। एचएमईएल बेहतर पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के कारोबार में लगी हुई है और बठिंडा, पंजाब में 11.3 एमएमटीपीए क्षमता के साथ गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी (जीजीएसआर) का संचालन करती है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

2 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

3 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

5 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

6 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

7 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.